छत्तीसगढ़ में पुराने प्रतिद्वंदियों के बीच नए क्षेत्र में मुकाबला
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शुक्ला और कांग्रेस के चरणदास महंत के बीच वर्ष 2004 के लोकसभा चुनावों में जांजगीर संसदीय क्षेत्र में काफी कड़ा मुकाबला हुआ था। शुक्ला ने महंत को 11,000 से अधिक वोटों से पराजित किया था।
परिसीमन में जांजगीर क्षेत्र के अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित होने के बाद दोनों नेता नए संसदीय क्षेत्र कोरबा पहुंच गए हैं।
करुणा शुक्ला ने आईएएनएस से कहा कि मतदाताओं से बेहतर संबंध और पिछले पांच वर्षो में सांसद के रूप में अपने प्रदर्शन के कारण वह फिर कांग्रेस की चुनौती को खत्म कर देंगी।
बहरहाल पार्टी सूत्रों का कहना है कि करुणा शुक्ला कोरबा के बजाए विलासपुर से टिकट चाहती थीं, जहां वह अधिक प्रसिद्ध हैं। महंत कोरबा के ही निवासी हैं और उनके विजयी होने की बेहतर संभावना है।
राज्य कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि इस बार महंत आसानी से विजयी होंगे। करुणा शुक्ला हार के भय से कोरबा से लड़ने की अनिच्छुक थीं लेकिन पार्टी ने उनको यहां से उम्मीदवार बनाया। छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटें हैं जिनके लिए 16 अप्रैल को मतदान होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications