चेन्नई और केरल में इस महीने शुरू होगी श्याम सिस्टेमा की सीडीएमए सेवा

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। दूरसंचार उपकरण निर्माता व सेवा प्रदाता कंपनी श्याम ग्रुप और रूस की टेलीकॉम कंपनी सिस्टेमा एसएसए की संयुक्त कंपनी सिस्टेमा टेलीसर्विसेज (एसएसटीएस) इस माह के अंत तक चेन्नई-तमिलनाडु और केरल सर्किलों में सीडीएमए मोबाइल सेवा की शुरुआत करेगी।

सूत्रों के मुताबिक कंपनी चेन्नई-तमिलनाडु सर्किल में 26 मार्च तक और केरल सर्किल में 30 मार्च तक सीडीएमए सेवा की शुरुआत करेगी।

इसके अतिरिक्त राजस्थान में श्याम सिस्टेमा की सीडीएमए सेवा के ब्रांड 'रैनबो' का नाम बदलकर एमटीएस (मोबाइल टेलीसिस्टम्स) किया जाएगा।

अगले दो महीनों के दौरान यह संयुक्त उपक्रम पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के सर्किलों में भी सेवाएं आरंभ करेगी।

यद्यपि, कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसेवोलोद रोजानोव ने इस संबंध में कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "इस संबंध में किसी भी प्रगति के बारे में आपको इस माह के अंत तक जानकारी मिलेगी।"

उल्लेखनीय है कि श्याम सिस्टेमा ने पिछले वर्ष देश भर के 22 सर्किलों में सीडीएमए मोबाइल सेवा उपलब्ध कराने का लाइसेंस और स्पेक्ट्रम हासिल किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+