इंतजार खत्म, रोड पर दिखेगी नैनो

ऑटोमोबाइल से जुड़ी और खबरों के लिए क्लिक करें
दुनिया की सबसे सस्ती कार नैनो सोमवार को बिक्री के लिए लांच की जाएगी। माइलेज में यह कार अन्य छोटी कारों को पछाड़ने की पूरी क्षमता रखती है। यह एक लीटर में 22 किलोमीटर तक का माइलेज देगी।

भारत के सबसे बड़े व्यापारिक घराने टाटा समूह ने इस छोटी कार की लांचिग की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिछले वर्ष नई दिल्ली के 'ऑटो एक्सपो' में नैनो के उद्घाटन और पश्चिम बंगाल में सिंगुर में इसके निर्माण कारखाने को लेकर पैदा विवाद, दोनों मौकों पर नैनो ने विश्व स्तर पर काफी सुर्खियां बटोरी।

623 सीसी की इस कार के स्टैंडर्ड और डीलक्स (लक्जरी) दो वर्जन उपलब्ध हैं। इसका स्टैंडर्ड वर्जन बिल्कुल बेसिक वर्जन है, जिसमें सिंगल कलर इंटीरियर और टू स्पोक स्टीरिंग व्हील दिया गया है, जबकि डीलक्स वर्जन में बॉडी कलर बंपर, सेंट्रल लॉकिंग, पॉवर विंडो, फाग लैंप, थ्री स्पोक स्टीरिंग व्हील इत्यादि अतिरिक्त सुविधाएं हैं।

62.5 अरब डॉलर संपत्ति वाले टाटा समूह ने सिंगुर में भूमि अधिग्रहण पर किसानों के विरोध के बाद अपने कारखाने को गुजरात के सानंद में स्थानांतरित कर दिया। इससे नैनो को अक्टूबर 2008 में लांच करने की टाटा समूह की योजना प्रभावित हुई।

पिछले वर्ष नैनो के प्रदर्शन के दौरान टाटा मोटर्स ने कहा था कि इसका मूल्य एक लाख रुपया होगा। समूह ने कहा कि बुकिंग प्रक्रिया और मूल्य से संबंधित विस्तृत जानकारी की घोषणा सोमवार दोपहर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+