'आईपीएल पर फ़ैसले के पीछे राजनीति नहीं'

'आईपीएल पर फ़ैसले के पीछे राजनीति नहीं'

मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की कार्यसमिति की बैठक में यह फ़ैसला किया गया कि आईपीएल के दूसरे सत्र का आयोजन भारत के बाहर होगा.

मुंबई और फिर लाहौर की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर तो सवाल उठ ही रहे थे, लोकसभा चुनाव के कारण कई राज्यों ने मैचों के लिए सुरक्षा व्यवस्था देने में असमर्थता जताई थी.

इसके पीछे कोई राजनीति नहीं है. ये सुरक्षा व्यवस्था का सवाल है, जिसका फ़ैसला राज्य सरकारें करती हैं. हर राज्य की अपनी समझ है. इसके पीछे कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है वीरप्पा मोइली

इसके पीछे कोई राजनीति नहीं है. ये सुरक्षा व्यवस्था का सवाल है, जिसका फ़ैसला राज्य सरकारें करती हैं. हर राज्य की अपनी समझ है. इसके पीछे कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है

नई दिल्ली में पत्रकारों के साथ बातचीत में कांग्रेस प्रवक्ता वीरप्पा मोइली ने कहा कि आईपीएल का आयोजन भारत से बाहर कराने के फ़ैसले के पीछे सुरक्षा व्यवस्था की एकमात्र वजह है.

उन्होंने कहा, "इसके पीछे कोई राजनीति नहीं है. ये सुरक्षा व्यवस्था का सवाल है, जिसका फ़ैसला राज्य सरकारें करती हैं. हर राज्य की अपनी समझ है. इसके पीछे कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है."

आईपीएल के आयोजकों ने कार्यक्रम में फेरबदल करके नई तारीख़ें भी गृह मंत्रालय को सौंपी थी.

लेकिन महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान की सरकारों ने लोकसभा चुनावों का हवाला देते हुए सुरक्षा व्यवस्था करने में असमर्थता जताई थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+