लूट की झूठी कहानी गढ़ दी बसपा उम्मीदवार ने

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गयादीन अहिरवार ने शुक्रवार की रात को रायसेन पुलिस को सूचना दी थी कि उमरावगंज थाने की खरबई चौकी के क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उससे 25 लाख रुपए लूट लिए है। कथित तौर पर यह लूट की वारदात तब हुई जब गयादीन अपनी बुलैरो से टीकमगढ़ से भोपाल आ रहे थे। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने हकीकत बयां कर दी। उसने पुलिस को बताया कि बसपा के प्रदेश कार्यालय से चुनाव खर्च के लिए 25 लाख की मांग की गई थी। इतनी राशि का जब वह इंतजाम नहीं कर सका तो उसने लूट की कहानी गढ दी।

रायसेन के पुलिस अधीक्षक क़े सी़ जैन ने शनिवार को आईएएनएस को बताया है कि गयादीन अहिरवार ने पुलिस के सामने स्वीकार लिया है कि उसने लूट की कहानी गढी है। इसी आधार पर उमरावगंज पुलिस ने गयादीन अहिरवार के खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संदर्भ में प्रदेश बसपा कार्यालय सचिव राजाराम का कहना है कि गयादीन ने कांग्रेस और भाजपा के इशारे पर बसपा को बदनाम करने के लिए यह साजिश रची है। हकीकत यह है कि शुक्रवार को बुन्देलखंड और विन्ध्य क्षेत्र के उम्मीदवारों व संसदीय क्षेत्र समन्वयकों की बैठक बुलाई गई थी जिसमें गयादीन नहीं पहुंचा और उसने पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच डाली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+