बिजली संकट से निपटने हेतु कार्य अवधि घटाएगा पाकिस्तान
मंगला बांध से शनिवार को पानी का बहाव रुक गया, जबकि तारबेला बांध के जल क्षेत्र में जल का स्तर पहले ही काफी नीचे जा चुका है। जल स्तर इतना नीचे जा चुका है कि वहां से पानी नहीं छोड़ा जा सकता।
जल व विद्युत मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से द न्यूज अखबार ने शनिवार को लिखा कि पाकिस्तान इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी (पीईपीसीओ) ने सरकार को सलाह दी है कि एक अप्रैल से कार्यअवधि एक घंटा कम कर दिया जाए।
पाकिस्तान के पास 14,343 मेगावाट विद्युत उत्पादन की क्षमता है। इसमें से 6,444 मेगावाट जल विद्युत का योगदान है। देश में फिलहाल 2,000 से 2,500 मेगावाट बिजली की कमी है। इस कारण छह से आठ घंटे की विद्युत कटौती जारी है।
एक सवाल के जवाब में एक अधिकारी ने कहा कि सभी औद्योगिक एस्टेटों के प्रबंधन ने सरकार को भरोसा दिलाया है कि यदि सरकार सप्ताह में पांच दिन तक अबाध विद्युत आपूर्ति करती है तो वे रविवार और शुक्रवार के अलावा भी छुट्टियां शुरू कर देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications