विदेशी महिला के साथ बलात्कार का प्रयास करने के आरोप में 3 गिरफ्तार

गया जिला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम़ आऱ नायक ने आज बताया कि बुधवार को जापान की रहने वाली 32 वर्षीय मेथ शुचिता विश्व प्रसिद्घ पर्यटक स्थल बोधगया आई थी। उसे देखकर जगदीशपुर गांव के तीन लोग मोहम्मद शमीम, मोबिद तथा मुजाहिद रजा अपने आप को गाईड बताकर उसके साथ हो गए तथा उसे घुमा-फिराकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि इन लोगों ने शुचिता को दो दिनों तक अपने घर में बंधक बना कर रखा तथा कई बार उसके साथ बलात्कार करने के प्रयास किए तथा उसके 35 हजार रुपए भी लूट लिए।

नायक ने बताया कि दो दिन बंधक रहने के बाद शुचिता किसी तरह वहां से भाग गई और अपने एक दोस्त के घर उत्तर प्रदेश पहुंची। वहां से आकर उन्होंने रविवार को मुफ्फसिल थाना में एक मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा आरोपियों के पास से 35 हजार रुपए भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+