गिलानी व नवाज करीब आए, मुद्दे सुलझाने पर सहमत (लीड-1)
गिलानी ने यह टिप्पणी शरीफ के साथ रावलपिंडी स्थित उनके आवास पर रविवार को मुलाकात के बाद आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की।
दोनों नेताओं के बीच यह बैठक सरकार की ओर से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के साथ सुलह के प्रयासों के रूप में आयोजित की गई थी। पीएमएल-एन ने बर्खास्त न्यायाधीशों की बहाली के मुद्दे को लेकर पिछले दिनों एक सप्ताह तक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था।
प्रधानमंत्री गिलानी ने कहा कि वह सरकार और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की ओर से सुलह का पैगाम लेकर रावलपिंडी आए थे।
गिलानी ने कहा कि आतंकवाद और आर्थिक गिरावट जैसी विकट चुनौतियों से जुझ रहे देश में सुलह व सहयोग का वातावरण पैदा किया जाएगा।
इस मौके पर नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की वर्तमान सरकार के रास्ते में रोड़े नहीं अटकाएगी।
शरीफ ने कहा, "पीपीपी पहले से बैटिंग कर रही है, लिहाजा उसे पूरी पारी खेलने का मौका दिया जाना चाहिए।"
शरीफ ने न्यायाधीशों की फिर से बहाली के लिए प्रधानमंत्री गिलानी, राष्ट्रपति जरदारी और राष्ट्र को धन्यवाद दिया।
शरीफ ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी पार्टी सत्ताधारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को हर तरह का सहयोग देने को तैयार है।
शरीफ ने कहा कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन की समाप्ति के लिए तथा चुनाव लड़ने की अपनी अयोग्यता के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई चाहेंगे। शरीफ ने कहा कि यदि सरकार 17वें संविधान संशोधन को वापस लेती है तो पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पीपीपी को समर्थन देने को तैयार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications