इंग्लैंड में 'अंग्रेजी भक्ति' दिखाने पर श्रीलंकाई मूल के डाक अधिकारी का तबादला
देव कुमारसिरी का तबादला वहां रह रहे मुसलमानों की शिकायत के बाद किया गया। वह डाकघर प्रमुख के तौर पर कार्यरत हैं।
अंग्रेजी नहीं जानने वाले लोगों को सेवाएं देने से इंकार करने के बाद कुमारसिरी ब्रिटेन के राष्ट्रीय प्रेस और सत्तारुढ़ लेबर पार्टी के विरोधी खेमे के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे।
कुमारसिरी के मुताबिक अंग्रेजी नहीं जानने वाले लोगों के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और यही कारण है कि उन्होंने अपने डाकघर में ऐसे लोगों का बहिष्कार करने का फैसला किया।
कुमारसिरी ने कहा, "अगर लोग ब्रिटेन आते हैं तो उन्हें यहां की भाषा और संस्कृति को अपनाना चाहिए। मेरा मानना है कि अगर आप ब्रिटेन के निवासी नहीं हैं और आपको अंग्रेजी नहीं आती है तो आपको अपने देश लौट जाना चाहिए। मुझे इस बात का तनिक भी अफसोस नहीं कि मैंने पांच ऐसे लोगों का बहिष्कार किया है, जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications