बिहार में कांग्रेस की सीटों पर भी चुनाव लड़ेगा राजद (लीड-1)
कांग्रेस के खिलाफ अपना रुख कड़ा करते हुए राजद प्रमुख और रेलमंत्री लालू प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी औरंगाबाद, सासाराम और मधुबनी से भी उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि राजद के उम्मीदवारों को इन तीन क्षेत्रों मे भी रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का समर्थन मिलेगा।
बिहार और झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले लालू ने कहा कि राजद और लोजपा झारखंड में भी संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेंगे।
राजद और लोजपा ने बिहार की 40 संसदीय सीटों में से 37 को आपस में बांट लिया और केवल तीन सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी। इससे जवाब में कांग्रेस ने बिहार में 37 सीटों से उम्मीदवार उतारने की घोषणा की और झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन कर झारखंड में राजद के लिए केवल दो सीटें छोड़ीं।
कांग्रेस महासचिव एम.वीरप्पा मोइली ने कहा कि बिहार की उन तीन सीटों पर उनकी पार्टी का उम्मीदवार उतारने का कोई इरादा नहीं है जिनमें से दो पर लालू प्रसाद और एक पर रामविलास पासवान उम्मीदवार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications