नेहरू और शास्त्री की संसदीय सीट पर दिग्गजों का अकाल

लखनऊ, 22 मार्च (आईएएनएस)। आजादी के बाद जवाहर लाल नेहरू के रूप में देश को पहला प्रधानमंत्री देने वाले इलाहाबाद में राजनीतिक दिग्गजों का टोटा पड़ गया है। दोनों ही राष्ट्रीय पाíटयां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस सीट पर राष्ट्रीय कद के राजनीतिज्ञ ढूंढ़े नहीं मिल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा की तरफ से 62 और कांग्रेस की तरफ से 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की जा चुकी है लेकिन दोनों ही दल अभी तक इलाहाबाद से अपने प्रत्याशियों का एलान नहीं कर पाए हैं।

कांग्रेस से पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, हेमवती नंदन बहुगुणा, वी.पी. सिंह और महानायक अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद से जीतकर संसद पहुंचने का गौरव प्राप्त किया तो भाजपा से मुरली मनोहर जोशी ने इलाहाबाद लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया।

भाजपा से इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले मुरली मनोहर जोशी पिछला चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के रेवती रमण सिंह से हार जाने के बाद इस बार वह इलाहाबाद सीट छोड़कर वाराणसी से मैदान में हैं। इलाहाबाद से भाजपा के दूसरे कद्दावर नेता केसरी नाथ त्रिपाठी चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं।

भाजपा के पास इलाहाबाद में कोई कद्दावर नेता नहीं है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक द्वितीय पंक्ति के कार्यकर्ताओं से जब चुनाव लड़ने को कहा गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि जब जोशी व केसरी जैसे दिग्गज पीछे हट गए तो हमारी क्या बिसात।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एच.एन. दीक्षित ने आईएएनएस से कहा कि पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में जल्द ही इलाहाबाद के प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी।

उधर, कमोवेश कांग्रेस का भी यही हाल है। कई दशकों तक इलाहाबाद और फूलपुर सीट पर कब्जा जमाने वाली कांग्रेस के पास यहां से लड़ाने के लिए कोई राष्ट्रीय कद का नेता नहीं है। पिछले चुनाव में पार्टी ने सत्य प्रकाश मालवीय को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था, जो चौथे स्थान पर रहे थे।

इस बार पार्टी अपनी इस परंपरागत सीट से टीवी कलाकार और कामेडियन राजू श्रीवास्तव को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। हालांकि पार्टी अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि राजू को इलाहाबाद से लड़ाया जाए या फूलपुर से।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी आलाकमान कुछ नामों पर विचार कर रहा है। संभवत: अगली सूची में इलाहाबाद के प्रत्याशी का नाम सामने आ जाएगा।

इलाहाबाद सीट से अभी तक सबसे अनुभवी नेता के रूप में सपा के रेवती रमण सिंह का ही नाम सामने आया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+