प्रशिक्षक की बात मानतीं तो बच सकती थीं रिचर्डसन
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक रिचर्ड्सन के साथ उनकी प्रशिक्षक डैनसुन रुडॉल्फ भी स्कीइंग कर रही थीं। उसी दौरान किसी ने बताया कि रिचर्ड्सन ऊंचाई से गिर गई हैं और उन्हें मदद की जरूरत है। रुडॉल्फ ने रिचर्ड्सन को अस्पताल ले जाने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह उन्हें इसके लिए तैयार नहीं कर सकीं।
एक सूत्र ने बताया, "रिचर्डसन की चोटें दिखाई नहीं दे रही थीं। उन्हें अंदाजा नहीं था कि उन्हें गहरा जख्म है और यही कारण है कि वह रुडॉल्फ के कहने के बावजूद अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं हुईं।"
घटना के बाद रिचर्ड्सन ने एंबुलेंस की मदद लेने से इंकार कर दिया और अपने होटल के कमरे में लौटने का फैसला किया। उनकी मदद के लिए दूसरी एंबुलेंस होटल भेजी गई लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। रिचर्डसन को उल्टियां आनी शुरू हो गई थीं।
अस्पातल पहुंचने तक उनकी स्थिति बेहद खराब हो गई क्योंकि उन्हें ऊंचाई से गिरे चार घंटे बीत चुके थे। चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान पाया कि रिचर्डसन के दिमाग में जबरदस्त चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए मांट्रियल के एक अस्पताल भेजा गया लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications