मुंबई पर आतंकवादी हमले का मुकदमा सोमवार को आरंभ होगा

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई पर 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले में एक मात्र जीवित गिरफ्तार मुहम्मद अजमल आमिर उर्फ कसाब और अन्य दो सह अभियुक्तों पर मुकदमा सोमवार को आरंभ होगा।

मुकदमे के लिए मुंबई की आर्थर रोड जेल में मुंबई पुलिस, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और जेल के गार्डो की त्रिस्तरीय कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

विशेष न्यायाधीश एम.एल.ताहिलयानी मामले की सुनवाई करेंगे।

कसाब सहित लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध सदस्यों फहीम अंसारी और सहाबुद्दीन अहमद को मुंबई हमले का आरोपी बनाया गया है।

अभियोजन पक्ष का नेतृत्व विशेष सरकारी वकील उज्वल निकम करेंगे, जबकि अंसारी और मुहम्मद का बचाव क्रिमिनल मामलों के प्रसिद्ध वकील ऐजाज नकवी करेंगे।

निकम ने कहा कि औपचारिक रूप से मुकदमे की सुनवाई सोमवार को आरंभ होगी लेकिन यह सुनवाई की वास्तविक तिथि नहीं होगी। इसका निर्णय न्यायाधीश करेंगे।

निकम के अनुसार पहले दिन विशेष न्यायाधीश कुछ निश्चित कानूनी औपचारिकताएं पूरी करेंगे, इसके बाद वह सुनवाई की तिथि तय करेंगे।

उन्होंने कहा कि न्यायाधीश सबसे पहले वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए कसाब से पूछेंगे कि उसे आरोप पत्र मिला है या नहीं।

अंग्रेजी और मराठी नहीं समझने के कारण कसाब और उसके साथियों के उर्दू में आरोप पत्र की मांग करने के कारण यह आवश्यक हो गया है। उनकी इस याचिका को मुंबई के एक न्यायाधीश ने पिछले महीने खारिज कर दिया था।

निकम ने कहा कि विशेष न्यायाधीश यह भी जानना चाहेंगे कि आरोपियों ने अपने प्रतिनिधित्व के लिए वकीलों की नियुक्ति की है या नहीं। यदि ऐसा नहीं है तो न्यायालय यह सुनिश्चित करने के सभी प्रबंध करेगी कि एक वकील आरोपियों का बचाव करे।

दो महीने पहले मुंबई के सभी वकीलों ने सर्वसम्मति से कसाब का मुकदमा न लड़ने की घोषणा की थी। उसके रिमांड की सभी सुनवाइयां बिना वकील के पूरी की गइर्ं।

न्यायालय पहले महाराष्ट्र कानूनी प्रकोष्ठ से कसाब को वकील उपलब्ध कराने के संबंध में सहायता चाहेगा।

निकम ने कहा कि यदि किसी कारण से यह संभव नहीं हुआ या कसाब ने कानूनी सहायता को ठुकरा दिया तो उनकी योजना न्यायालय से किसी व्यक्ति को कसाब के प्रतिनिधित्व के लिए नियुक्त करने हेतु आवेदन देन की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+