भाजपा में शामिल हुए प्रहलाद पटेल

BJP logo
भोपाल। भारतीय जनशक्ति पार्टी के नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

प्रदेश अध्‍यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेते हुए पटेल ने एलान किया कि वह पार्टी में नेता नहीं कार्यकर्ता के तौर पर काम करेंगे।

उमा भारती के साथ भाजपा छोड़कर भारतीय जनशक्ति पार्टी का गठन करने वाले पटेल की पिछले कुछ अरसे से उमा भारती से अनबन चल रही है।

इसी के चलते पटेल घर वापसी के इंतजार में थे। उधर भाजपा भी चाह रही थी कि पटेल पार्टी में लौट आएं। बीते दिनों उनकी मुख्यमंत्री, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष, संगठन मंत्री सहित तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात के बाद घर वापसी का रास्ता साफ हो गया था।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पटेल ने पूर्व विधायक जालम सिंह और हाकम सिंह के अतिरिक्त अनेक कार्यकर्ताओं के साथ विधिवत पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष तोमर ने पटेल की सदस्यता रसीद काटकर पार्टी की उन्हें सदस्यता प्रदान की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पटेल उनके पुराने साथी रहे है उनकी विचारधारा एक है मगर वे कुछ समय के लिए उनसे अलग हो गए थे। अब एक बार फिर साथ हुए है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की चुनौती को स्वीकार करके सभी मिलकर एक बार फिर पार्टी का परचम फहराएंगे।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए प्रहलाद पटेल ने कहा कि वह भाजपा की विचारधारा से कभी भी अलग नहीं हुए है बल्कि कार्यप्रणाली के चलते हुए मतभेदों के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ी थी। वर्तमान में अनुकूल स्थितियां बनी है और वे पार्टी में शामिल हो गए है। उन्होंने कहा है कि वे सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करेंगे और पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसे वह निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+