सरहद पर फिर चलीं गोलियां
श्रीनगर।
जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर युद्ध विराम तोड़ते हुए शनिवार को गोलीबारी की। जम्मू के उरी सेक्टर में हुई गोलीबारी खास-तौर से भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर की गई। id="toptextpromo">इस
गोलीबारी में एक भारतीय जवान घायल हो गया है। सेना ने अनुमान लगाया है कि गोलीबारी की आड़ में आतंकवादियों को भारतीय सीमा में दाखिल कराने के प्रयास किये गये हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>रक्षा
मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार रात्रि दस बजे से शनिवार तड़के तीन बजे के बीच भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की गई। लगातार फायरिंग में एक जवान घायल हो गया है। इस दौरान भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Click it and Unblock the Notifications