वरुण के बाद मेनका गांधी को नोटिस
मेनका आंवला सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी हैं। संहिता के उल्लंघन के आरोप में जिला प्रशासन ने नोटिस भेजा है।
मेनका गांधी के अलावा इसी मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी धर्मेद्र कश्यप, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सर्वराज सिंह और बदायूं से बसपा प्रत्याशी डी.पी.यादव को भी नोटसि जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिले के उप-जिलाधिकारी (सदर) संतोषकुमार शर्मा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि आंवला लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार मेनका गांधी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में नोटिस भेजा गया है।
शर्मा ने कहा कि गत दो मार्च को आचार संहिता लागू होने के बाद भी जिले की सरकारी और निजी इमारतों की दीवारों पर भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के चुनाव प्रचार वाली वाल राइटिंग को नहीं मिटाया गया, जिसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उन्हें शुक्रवार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।
शर्मा ने बताया कि आंवला से प्रत्याशी मेनका गांधी के अलावा इसी मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी धर्मेद्र कश्यप, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सर्वराज सिंह और बदायूं से बसपा प्रत्याशी डी.पी.यादव को भी नोटसि जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। शर्मा के मुताबिक मामले से राज्य चुनाव आयोग को अवगत करा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।