बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजधानी एक्‍सप्रेस

Rajdhani Express
पटना/गया। दिल्‍ली से पटना जा रही राजधानी एक्‍सप्रेस शुक्रवार रात बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। शुक्रवार मध्‍यरात्रि ट्रेन की पैंट्री कार में आग लग गई। समय रहते हुई त्‍वरित कार्रवाई के चलते ट्रेन में आग फैलने से बच गई।

इस कारण दिल्‍ली-हावड़ा मार्ग पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इसके अलावा एक अन्‍य घटना में नक्‍सलियों ने बिहार में गया-मुगलसराय रेलखंड के गुरारु और परैया रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार देर रात हीधमाका कर रेल पटरी उड़ा दी।

राजधानी एक्‍सप्रेस की पैंट्री कार में शॉर्ट-सर्किट से आग लगी। आग लगते ही ट्रेन को रोक दिया गया। त्‍वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका गया और बुझा दिया गया।

इसके चलत दिल्‍ली-हावड़ा रेल मार्ग का यातायात घंटों तक प्रभावित रहा। इस कारण दिल्‍ली-सियाल्‍दाह राजधानी एक्‍सप्रेस और दिल्‍ली रांची राजधानी एक्‍सप्रेस समेत बारह ट्रेनें लेट हो गईं।

नक्‍सलियों ने पटरी उड़ाई
नक्‍सलियों की वारदात की पुष्टि करते हुए राजकीय रेलवे पुलिस के उपाधीक्षक दिनेश राजेन्द्र ने पहली घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्‍सलियों ने शुक्रवार मध्‍यरात्रि को पटरी पर बम लगाकर धमाका किया। धमाके में करीब चार फुट तक पटरी उखड़ गई। इस कारण गया-मुगलसराय मार्ग का रेल यातायात पूरी तरह थम गया है।

यह रेलखण्‍ड पूर्व-मध्‍य रेलवे के अंतर्गत आता है। इसके अलावा पटरी पर जिंदा बम भी बरामद किया गया है। बम निरोधक दस्‍ते ने उसे निष्‍क्रीय कर दिया है।

स्‍थानीय पुलिस समेत रेलवे के कई अभियंता व कर्मचारी मौके पर पहुंच गये हैं और मरम्‍मत का कार्य शुरू हो चुका है। शनिवार दोपहर तक मरम्‍मत पूरी होने की उम्‍मीद है। नक्सलियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+