मुंबई हमले की जांच जारी है : पाकिस्तान

एफआईए के विशेष दल में उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से जीयो टीवी ने कहा है कि हमले में कथित संलिप्तता के लिए जेल में बंद चार आरोपियों को, मामले में आरोप पत्र दाखिल किए जाने तक जांच के दायरे में रखा जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों की पहचान शाहिद जमाल और रियाज के रूप में की गई है। इन दोनों पर मुंबई हमले में शामिल हमलावरों को मदद पहुंचाने का आरोप है। तीन अन्य आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए दो विशेष दल गठित किए गए हैं।
चैनल के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का एक दल भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों की जांच में जुटा हुआ है। भारत ने इस महीने के प्रारंभ में पाकिस्तान द्वारा मांगे गए तीस सवालों के जवाब उसे सौंपे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications