बसपा प्रत्याशी ने तोड़ी आचार संहिता

पुलिस निरीक्षक बी.आर. मिश्रा ने कहा कि कुशवाहा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को प्रशासन की अनुमति के बिना मिर्जापुर अहेरी गांव में चुनावी बैठक को संबोधित किया था।
कुशवाहा ने शुक्रवार दोपहर मर्जापुर अहेरी गांव स्थित मंदिर में एक सभा को संबोधित किया था, जिसके बाद शुक्रवार शाम ही उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस भेज दिया गया।
जिले के पुलिस अधीक्षक तरुण गाबा ने कहा कि कुशवाहा के खिलाफ लगे आरोपों की जांच उप मंडलीय दंडाधिकारी चित्रलेखा सिंह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जांच की रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा, जिसके बाद ही बसपा उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications