कांग्रेस ने उप्र, पंजाब समेत 42 उम्मीदवारों की घोषणा की

By Staff
Google Oneindia News

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के लिए 15 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसके साथ ही पार्टी ने पंजाब के 13, गुजरात के सात, जम्मू-कश्मीर और केरल के दो-दो और मध्य प्रदेश के तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया।

उत्तर प्रदेश में सपा छोड़ कर पिछले गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हुए सलीम शेरवानी का नाम प्रत्याशियों की दूसरी सूची में शामिल है।

दूसरी सूची जारी होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों की संख्या 39 पहुंच गई। राज्य में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं।

इसके पहले चार मार्च को पार्टी ने उत्तर प्रदेश से 24 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

वरिष्ठ सपा नेता व बदायूं से सांसद शेरवानी ने गुरुवार को तब कांग्रेस का दामन थाम लिया, जब सपा ने उन्हें टिकट देने से इंकार कर दिया। कांग्रेस ने उन्हें बदायूं से टिकट दिया है।

कांगेस ने पुष्टि की है कि वी.एम.सिंह पीलीभीत से वरुण गांधी के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस ने चंदौली सीट से शैलेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। शैलेंद्र सिंह वर्ष 2004 में पुलिस उपाधीक्षक के पद से त्यागपत्र देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

इसके अलावा पार्टी ने सहारनपुर से चौधरी गाजे सिंह, बिजनौर से सईद उज्जमां, बागपत से सोमपाल शास्त्री, गौतमबुद्ध नगर से रमेश चंद्र तोमर, शाहजहांपुर से उमेद सिंह, सीतापुर से रामलाल राही, झांसी से प्रदीप जैन, श्रावस्ती से विनय पांडे, बस्ती से बसंत चौधरी, महाराजगंज से हर्षवर्धन सिंह और देवरिया से बालेश्वर यादव को टिकट दिया है।

पंजाब के 13 उम्मीदवारों की सूची :

गुरदासपुर - एस. प्रताप सिंह बाजवा, अमृतसर - ओम प्रकाश सोनी, खदूर साहिब - राणा गुरजीत सिंह, जालंधर (अजा)- मोहिंदर सिंह केपी, होशियारपुर (अजा) - संतोष चौधरी, आनंदपुर साहिब - रवनीत सिंह बिटटू, लुधियाना -मनीष तिवारी, फतेहगढ़ साहिब (अजा) - सुखदेव सिंह लीब्रा, फरीदकोट (अजा) - सुखविदर सिंह डन्नी, फिरोजपुर - जगमीत सिंह बरार, भटिंडा - रन इंदर सिंह, संगरूर - विजय इंदर सिंगला, पटियाला - प्रेनीत कौर।

गुजरात के 7 उम्मीदवारों की सूची :

बनासकांठा - मुकेश गढवी, पाटन - जगदीश ठाकुर, अहमदाबाद पूर्वी - दीपक बाबरिया, जामनगर - विक्रम मदाम, जूनागढ़ - जसुभाई डी. बराड़, अमरेली - लीला वीरजी थूमर, भावनगर - महावीर सिंह भागीरथ सिंह गोहिल।

जम्मू-कश्मीर के 2 उम्मीदवारों की सूची :

उधमपुर - चौ. लाल सिंह, जम्मू - मदन लाल शर्मा।

केरल के 2 उम्मीदवारों की सूची :

कासरगोड - शाहिदा कमल (पूर्व में घोषित नाम-शानीमोल उस्मान), वडाकारा - मुल्लापल्ली रमाचन्द्रन।

मध्य प्रदेश 3 उम्मीदवारों की सूची :

मंडला (अजजा) - बासोरी सिंह मसराम, विदिशा - राजकुमार पटेल, बेतुल (अजजा) - ओजा राम एवने।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X