निवेशकों के हाथ खींचने से अमेरिकी शेयर बाजार गिरे
जनरल इलेक्ट्रानिक के शेयरों में 5.8 फीसदी की गिरावट आई। बैंकिंग शेयरों में भी गिरावट आई। सबसे ज्यादा बैंक ऑफ अमेरिका, सिटी ग्रुप, वेल्स फार्गो, मॉर्गेन स्टेनली और जेपी मॉर्गेन चेस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई।
संकटग्रस्त बीमा कंपनी अमेरीकन इंटरनेशनल ग्रुप के शेयरों में 22 प्रतिशत की गिरावट आई।
यद्यपि, फेडरल रिजर्व के प्रमुख बेन बेरनांके ने शुक्रवार को एक बार फिर आशावादी रुख अपनाते हुए कहा कि वित्तीय संकट से उबरने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं जिससे बाजार की स्थिति सुधरेगी।
शुक्रवार को डाऊ जोंस सूचकांक में 122.42 अंकों यानी 1.65 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 7278.38 अंकों पर बंद हुआ। स्टैंडर्ड एंड पूअर्स 500 सूचकांक में 15.50 अंकों यानी 1.98 फीसदी की गिरावट आई और यह 768.54 अंकों पर बंद हुआ। नैस्डॉक कंपोजिट सूचकांक 26.21 अंकों यानी 1.77 प्रतिशत गिरकर 1457.27 अंकों पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications