ईरान ने ओबामा का प्रस्ताव ठुकराया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक खुमैनी ने कहा, "ईरान को न तो संदेशों के जरिए भरमाया जा सकता है और न उसे धमकाया ही जा सकता है। अमेरिका ने जिन बदलावों के दावे किए हैं, उसे स्पष्ट रूप से सामने आ जाना चाहिए।"
खुमैनी ने कहा, "ओबामा ने हमें पर्सियन न्यू ईयर पर एक बधाई संदेश भेजा, लेकिन उन्होंने हम पर आतंकवाद का समर्थन करने तथा परमाणु हथियारों का लोलुप होने का आरोप भी लगाया।"
इस बीच न्यूयार्क टाइम्स अखबार ने शनिवार को खबर दी कि ओबामा, खुमैनी के साथ सीधी बातचीत करने पर विचार कर रहे हैं।
अमेरिका के सरकारी अधिकारियों के हवाले से अखबार ने लिखा है कि ओबामा द्वारा ईरानी लोगों के लिए भेजा गया वीडियो संदेश ईरान के प्रति व्यापक रणनीति का हिस्सा है।
पर्सियन न्यू ईयर के मौके पर अपने वीडियो संदेश में ओबामा ने शुक्रवार को कहा था अमेरिकी नीति में धमकी जैसे शब्द के लिए जगह नहीं है। अलबत्ता अमेरिका दोस्ती करना चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications