आत्महत्या का प्रयास करने वाले परिवार से मिले आडवाणी

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम में स्थित चंदर नगर में आर्थिक तंगी की वजह से बुधवार को सतीश जैन ने अपनी पत्नी और पांच बेटियों के साथ आत्महत्या का प्रयास किया था। बाद में उन्हें भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सतीश की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है जबकि उसकी पत्नी सविता और बेटियां खतरे बाहर हैं।

परिवार से सदस्यों से मिलने के बाद आडवाणी ने कहा, "हमने सुना था कि गांवों में कर्ज की वजह से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन मैं यह सुनकर स्तब्ध रह गया कि राष्ट्रीय राजधानी में कर्ज की वजह से परिवार ने सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया।"

उन्होंने कहा कि हमारे पुरुष प्रधान समाज में बालिकाओं को बोझ समझा जाता है। यह सरकार की बराबर की जिम्मेदारी है कि वह शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं की जिम्मेदारी उठाए।

उन्होंने कहा कि इसी कारण मैंने घोषणा की है कि अगर भविष्य में राजग की सरकार बनती है तो हम मध्यप्रदेश में चलाई जा रही लाडली लक्ष्मी योजना को देश भर में लागू करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+