झारखंड में झामुमो के साथ गठबंधन बरकरार : कांग्रेस (लीड-1)

इसी के साथ कांग्रेस ने यह भी कहा कि उसने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता शिबू सोरेन को लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार बनाने की अनुमति देने के बारे में कोई वादा नहीं किया है।

झारखंड के प्रभारी कांग्रेस नेता केशव राव ने आईएएनएस से कहा, "झामुमो अब भी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का घटक दल है और उसके साथ सीटों के बंटवारे का मुद्दा सुलझा लिया गया है।"

झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के बड़े बेटे दुर्गा सोरेन ने दावा किया था कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों से उम्मीदवार खड़ा करेगी।

राव ने कहा कि कांग्रेस इसमें नहीं उलझना चाहती कि दुर्गा सोरेन क्या कह रहे हैं। पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे के बारे में घोषणा करने के वक्त वह उनके (राव) के साथ बैठे थे।

राज्य में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा छह सीटों पर चुनाव लड़ने की धमकी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बातचीत चल रही है।

उधर राज्य में सरकार बनाने के मुद्दे पर केशव राव ने कहा, "आज की तारीख में शिबू सोरेन को राज्य में अगली सरकार के लिए कोई आश्वासन नहीं दिया गया है।" उन्होंने कहा, "हम ऐसा आश्वासन कैसे दे सकते हैं जब देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो।"

यद्यपि, झामुमो ने कहा कि कांग्रेस ने उसे आश्वस्त किया है कि यदि अगले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनती है तो वह झामुमो को सरकार बनाने की अनुमति देगी।

इधर, झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, "कांग्रेस ने वादा किया है इसीलिए शिबू सोरेन जामताड़ा विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे हैं।" राज्य की विधानसभा निलंबित है और प्रदेश में 19 जनवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+