झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे
नामधारी ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, "जब मुझे मीडिया रिपोर्ट के जरिये इस बात की जानकारी हुई कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलामू और चतरा सीट जद-यू के लिए छोड़ दी है, तो इसके बाद मैंने चतरा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ने का फैसला किया।"
उन्होंने कहा, "जद-यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चतरा से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मुझसे संपर्क किया था।"
उन्होंने कहा, "भाजपा ने मुझे आश्वस्त किया था कि चतरा सीट पर वह मेरा समर्थन करेगी लेकिन अब जबकि उसने यह सीट जद-यू को दे दी है तो मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया।"
नामधारी वर्ष 2004 और 2005 में राज्य जद-यू अध्यक्ष रह चुके हैं और उन्होंने जद-यू टिकट पर विधानसभा चुनाव भी जीता है। उन्होंने 2007 में जद-यू से नाता तोड़ लिया था। वह राज्य विधानसभा के दो बार अध्यक्ष बने। वर्तमान में वे निर्दलीय विधायक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications