हम भारत के जवाबों का परीक्षण कर रहे हैं : मलिक
मलिक ने गोवा अप्रवासी भारतीय आयुक्तालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "पाकिस्तानी गृह मंत्रालय भारत द्वारा दिए गए जवाबों के परीक्षण की प्रक्रिया में लगा हुआ है।"
मलिक ने कहा कि पाकिस्तान ने कुछ ऐसे संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनका मुंबई हमले में हाथ हो सकता है।
मलिक ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पाकिस्तान के अपने हित में है। मलिक ने कहा कि आतंकवाद को हर हाल में उखाड़ फेंका जाएगा।
मलिक ने आगे कहा कि आतंकियों का कोई जाति-धर्म नहीं होता। हम इस तरह की कार्रवाइयों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
उन्होंने कहा कि यह अपने आप में गलत धारणा है कि पाकिस्तान में भारत के खिलाफ घृणा का एक संगठित अभियान चलाया जाता है।
मलिक ने कहा, "पाकिस्तान के प्राइमरी स्कूलों में न तो बच्चों को भारत से घृणा करने का कोई पाठ पढ़ाया जाता है और न किसी आतंकी संगठन को ही अपनी गतिविधियां चलाने की इजाजत दी गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications