कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर मदनलाल
20 मार्च को अपना 58वां जन्मदिन मनाने वाले मदनलाल ने शनिवार को राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खुद के कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।
पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मदनलाल ने कहा, "मैं कांग्रेस पार्टी के लिए गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करुं गा।"
मदनलाल का जन्म वर्ष 1951 में पंजाब के अमृतसर शहर में हुआ था। वह भारतीय टीम के अलावा दिल्ली और पंजाब के लिए भी क्रिकेट खेल चुके हैं।
मदनलाल के पार्टी में शामिल होने की घोषणा के दौरान कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी, एम. वीरप्पा मोइली, मोहसिना किदवई और सूचना तथा प्रसारण राज्यमंत्री आनंद शर्मा भी मौजूद थे।
इससे पहले, अजहरुद्दीन ने 19 फरवरी को कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की थी। पहले उनके हैदराबाद से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी लेकिन अब पार्टी ने कहा है कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मेरठ या फिर मुरादाबाद से लड़ाया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications