वाजपेयी के स्वास्थ्य जांच सामान्य, रविवार को कुछ और जांच होंगी (लीड-2)
एम्स के मेडिसिन विभागाध्यक्ष और वाजपेयी के स्वास्थ्य की जांच करने वाले डा.रनदीप गुलेरिया ने कहा, "उनकी प्राथमिक जांच के अनुसार सभी अंग सामान्य है और वे स्वस्थ हैं। "
गुलेरिया ने कहा, "हमने एक्स-रे, खून की जांच के साथ ही कुछ अन्य चिकित्सकीय जांच की हैं। ये सभी जांच सामान्य हैं। अब हम कुछ और जांच रविवार को करना चाहते हैं। "
84 वर्षीय वाजपेयी को नियमित जांच के लिए शुक्रवार रात को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। करीब तीन सप्ताह पहले ही वाजपेयी को एम्स से छुट्टी दी गई थी।
एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डी. के. शर्मा ने कहा, "वाजपेयी को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।"
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को सीने में संक्रमण के कारण तीन फरवरी को एम्स में भर्ती करवाया गया था। उनकी हालत खराब होने के कारण उन्हें बाद में वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसके बाद एक मार्च को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications