वृंदावन में मंदिर की बुलेट प्रूफ सुरक्षा से भक्त नाराज
प्रशासन का कहना है कि मंदिर को मिली धमकी के मद्देनजर बुलेट प्रूफ शीशा लगाया गया है।
मंदिर के प्रबंधक खजान सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हमले की आशंका के आकलन के बाद वृंदावन के मुंसिफ मजिस्ट्रेट ने यह बुलेट प्रूफ शीशा लगवाया है।"
श्रद्धालु इस शीशे के लगाए जाने से नाराज हैं। उनका कहना है कि इस वजह से वे बांके बिहारी के नजदीक नहीं जा पाते। उनका यह भी कहना है कि शीशा बहुत साफ नहीं है, इस वजह से बांके बिहारी की प्रतिमा के दर्शन भी स्पष्ट नहीं होते है।
श्रद्धालुओं के साथ ही पुजारियों में भी इस व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। उन्होंने मंदिर प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर शीशा नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन छेड़ देंगे।
पिछले साल इसी मंदिर में उस समय विवाद उत्पन्न हो गया था जब कुछ पुजारियों ने देव प्रतिमाओं को जींस और कॉउबॉय टोपी पहना दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications