संजू बाबा के लिए प्रचार को तैयार हैं बॉलीवुड के उनके मित्र

मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए फिल्म अभिनेता संजय दत्त को भले ही सर्वोच्च न्यायालय की हरी झंडी न मिली हो लेकिन बालीवुड के उनके मित्र अभी से उनके लिए चुनाव प्रचार के लिए तैयार हैं।

संजय दत्त उत्तर प्रदेश में लखनऊ संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी हैं। अनिल कपूर, अजय देवगन, अरशद वारसी और डेविड धवन उन कलाकारों व निर्देशकों में हैं जिन्होंने संजय के चुनाव प्रचार में भाग लेने के लिए पहले ही हामी भर दी है।

संजय दत्त की फिल्मों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) धरम ओबरॉय ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "आपने जिनके नाम बताए हैं वे सही है। इन कलाकारों ने संजय के प्रचार अभियान में भाग लेने की हामी भरी है जबकि हमने उनसे कोई आग्रह भी नहीं किया है।"

उन्होंने कहा, "संजय को जैसे ही अदालत से हरी झंडी मिल जाएगी, हम उनके अन्य मित्रों से भी चुनाव प्रचार करने का आग्रह करेंगे। संजय दत्त ने अपना पूरा जीवन फिल्म उद्योग में लगा दिया है इसलिए मुझे पूरी उम्मीद है कि फिल्म उद्योग भी उनके समर्थन में आगे आएगा।"

संजय के करीबी मित्र और फिल्म स्टार सुनील शेट्टी ने कहा, "संजू बाबा मुझे जब भी याद करेंगे मैं उनके लिए प्रचार करने पहुंच जाऊंगा। उन्हें सिर्फ यह बताना है कि मुझे लखनऊ कब पहुंचना है।"

शेट्टी कहते हैं, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के लिए भी चुनाव प्रचार करने में मुझे कोई ऐतराज नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+