बिहार में 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के साथ चुनावी गठबंधन टूटने के बाद कांग्रेस ने कहा था कि वह बिहार में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि सीटों के तालमेल को लेकर राजद और लोजपा ने एकतरफा फैसला लिया था। दोनों दलों ने सीटों के आपसी तालमेल के तहत कांग्रेस को केवल तीन सीटें दी थी।
शिंदे ने कहा, "हमने पिछली बार बिहार में चार सीटों पर चुनाव लड़ा था और तीन पर हमारी जीत हुई थी। " उन्होंने कहा कि सीटों के तालमेल को लेकर राजद और लोजपा के निर्णय से कांग्रेस कार्यकर्ता अपमानित महसूस कर रहे थे।
शिंदे से जब पूछा गया कि क्या बिहार में अकेले चुनाव लड़ने से समझा जाए कि तीनों दलों के बीच गठबंधन टूट गया, तो उन्होंने कहा कि इसका चुनाव बाद केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications