अब भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पार्टी के फोरम पर ही उठाऊंगा : पटेल

भारतीय जनशक्ति पार्टी छोडकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद संवाददाताओं से चर्चा के दौरान उन्होंने डम्पर कांड पर चर्चा करने से ही इन्कार कर दिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ डम्पर प्रकरण को मुद्दा बनाते हुए पटेल ने ही सबसे पहले लोकायुक्त में शिकायत की थी। पटेल ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ है और वे इस तरह के मुद्दों को अब पार्टी के फोरम पर ही उठाएंगे।

पटेल ने लगभग ढाई दशक पहले भाजपा में अपने प्रवेश का जिक्र करते हुए कहा कि तब शिवराज सिंह चौहान और नरेन्द्र सिंह तोमर उनके सहयोगी हुआ करते थे। आज वे नेतृत्व कर रहे है। पटेल का मानना है कि अगर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते ही उन्हें कोई जिम्मेदारी सौंपी जाती तो उसे लोग सौदेबाजी करार देने लगते। वे नहीं चाहते कि लोग इस तरह की बात करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+