कांग्रेस-झामुमो में गठबंधन बरकरार

Congress
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता दुर्गा सोरेन के बयान को असंगत करार देते हुए कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि राज्य की इस मुख्य पार्टी के साथ उसका गठबंधन बरकरार है।

झारखंड के प्रभारी कांग्रेस नेता केशव राव ने दिल्ली से फोन पर कहा, "झामुमो अब भी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का घटक दल है और उसके साथ सीटों के बंटवारे का मुद्दा सुलझा लिया गया है।"

झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के बड़े बेटे दुर्गा सोरेन ने दावा किया था कि उनकी पार्टी राज्य के सभी 14 लोकसभा सीटों से उम्मीदवार खड़ा करेगी।

राव ने कहा कि कांग्रेस इसमें नहीं उलझना चाहती कि दुर्गा सोरेन क्या कह रह हैं। पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे के बारे में घोषणा करने के वक्त वह उनके (राव) के साथ बैठे थे। राज्य में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा छह सीटों पर चुनाव लड़ने की धमकी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बातचीत चल रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+