कनाडा की नागरिकता के लिए अंग्रेजी या फ्रेंच भाषा का ज्ञान जरूरी
टोरंटो, 21 मार्च (आईएएनएस)। कनाडा सरकार ने कहा है कि उसके देश में नागरिकता प्राप्त करने के लिए आप्रवासियों को अंग्रेजी या फ्रेंच भाषा सीखना जरूरी होगा अन्यथा उन्हें कनाडा की नागरिकता नहीं मिलेगी।
आव्रजन मंत्री जैसन कैनी ने शुक्रवार को एक सम्मेलन में कहा कि कनाडा में रहने वाले विदेशी मूल के लोगों को अंग्रेजी और फ्रांसिसी भाषा में से एक का ज्ञान होना आवश्यक है।
कैनी ने कहा कि आप्रवासी इन दोनों राजकीय भाषाओं में किसी एक को भी सीखने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जनवरी में जब वह भारत दौरे पर गए थे तो काफी कम संख्या में लोग आव्रजन संबंधी साक्षात्कार में शामिल हुए।
कैनी ने कहा कि उन्हें उस समय काफी आश्चर्य हुआ जब उन्हें एक ऐसी कनाडाई महिला से मुलाकात हुई, जिसे अंग्रेजी का ज्ञान नहीं था। वह 12 वर्षो तक कनाडा की नागरिक रह चुकी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications