'पाक सीमा से सेना हटाने को नहीं कहा'

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रॉबर्ट वुड ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि हाल में इस बारे में भारत के साथ कोई बातचीत हुई है।"
उनसे पूछा गया कि हाल ही में जब भारतीय विदेश सचिव शिवशंकर मेनन वाशिंगटन आए थे तो उनके समक्ष यह मुद्दा रखा गया था, इस पर वुड ने कहा, "मैं भी मेनन के साथ हुई बैठक में मौजूद था। मुझे याद नहीं है कि उस दौरान यह मुद्दा उठा था।"
इस संबंध में पाकिस्तान की ओर से किसी भी अनुरोध के सवाल पर प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications