अंतरिक्ष यात्रियों ने सौर पैनल लगाया

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 30 करोड़ डॉलर का यह पैनल ट्रस सैगमेंट का हिस्सा है जो अंतरिक्ष केंद्र की रीढ़ साबित होगा और उसकी ऊर्जा क्षमता में इजाफा करेगा।
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री स्टीव स्वेंसन और रिचर्ड आर्नाल्ड ने छह घंटे और सात मिनट तक अंतरिक्ष में चहल कदमी की। चहल कदमी शुरू होने के घंटे भर बाद सौर पैनल फिट करने की प्रक्रिया शुरूकी गई। डिस्कवरी की धरती से रवानगी काफी विलंब के बाद रविवार को हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications