योसेफ़ फ्रित्सल को उम्रकैद की सज़ा

josef fritzl
सेंट पोल्टना। अपनी ही बेटी को 24 साल तक क़ैद में रखकर उसका लगातार बलात्कार करने वाले योसेफ़ फ्रित्सल को लापरवाही के कारण अपने बच्चे की हत्या, आज़ादी छीनने, और बलात्कार के आरोपों में गुरुवार को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई है.

अदालत ने फ्रित्सल को मानसिक चिकित्सालय में रखने का भी आदेश दिया है. तीन दिन सुनवाई के बाद आठ जजों की पैनल ने कल ये सज़ा सुनाई.

फ्रित्सल को उम्रकैद की सजा नवजात शिशु की मौत के मामले में दी गई है जिसे उनकी बेटी ने जन्म दिया था। जूरी की राय थी कि अगर जन्म के बाद नवजात शिशु का इलाज कराया जाता तो उसकी जान बच सकती थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं होने दिया।

फ्रित्सल के वकील ने कहा कि सज़ा बिलकुल ठीक है. फ्रित्सल ने बुधवार को अपने सारे गुनाह कबूल कर लिये थे. फ्रित्सल ने कहा है कि उसे कोर्ट का फैसला मंजूर है और वह ऊपरी अदालत में इसके खिलाफ अपील नहीं करेगा।

फ्रित्सल ने बेटी के साथ बलात्कार और अनैतिक संबंध का आरोप तो पहले ही स्वीकार कर लिया था, बुधवार को उसने बेटी को जबरदस्ती कैद में रखने और उससे पैदा हुए एक बच्चे की मौत की जिम्मेदारी भी स्वीकार कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+