ईरान के साथ नई शुरुआत चाहते हैं ओबामा

barack obama
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान के साथ कूटनीतिक रिश्तों में नई शुरुआत करने की इच्छा जताई है।

टेलीविजन चैनल 'जिओ टीवी' के मुताबिक ओबामा ने अपने संदेश में कहा, "मेरा प्रशासन विभिन्न मुद्दों पर व्यापक आयाम वाली कूटनीति के लिए प्रतिबद्ध है और रचनात्मक गठजोड़ की दिशा में कदम भी उठा रहा है।"

ईरानी नेताओं और जनता तक प्रत्यक्ष रूप से पहुंचने की बात करते हुए ओबामा ने कहा, "यह प्रकिया धमकी के जरिए नहीं आगे बढ़ेगी। हम जमीनी और ईमानदार गठजोड़ चाहते हैं।"

उन्होंने कहा कि ईरान को दुनिया में अपनी जगह पाने का पूरा हक है लेकिन सुलह तक पहुंचने के लिए उसे अपनी वास्तविक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान से कहा, "आप आतंकवाद और हथियारों के बल पर अपनी जगह नहीं पा सकते लेकिन शांतिपूर्ण कदमों के जरिए यह संभव है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+