भाजपा ने वरुण से किनारा किया

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक जनसभा में भड़काऊ बयान देने वाले वरुण गांधी से भाजपा ने दूरियां बनानी शुरू कर दी हैं। इस मामले पर भाजपा ने चुनाव आयोग से कहा है कि इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। हां यह जरूर है कि भाजपा ने आयोग से सीडी की असलियत परखने का आग्रह किया है।
भाजपा नेता आर रामकृष्ण ने आयोग को जवाब में लिखा है कि उनकी सीडी में दिखाये गये तथ्यों को उनकी पार्टी कतई मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई भी कार्यकर्त इस तरह के भाषण नहीं दे सकता है।
गौरतलब है कि भड़काऊ भाषण देने के मामले पर चुनाव आयोग ने भाजपा और वरुण गांधी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। यही नहीं भाजपा ने अधिकारिक तौर पर वरुण को अपनी पार्टी का प्रत्याशी मानने से इंकार कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications