Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बांग्‍लादेश होते हुए आया पाकिस्‍तानी आतंकी

Terrorist held in Kolkata
कोलकाता। पाकिस्‍तान से भारत में हो रही आतंकवादियों की घुसपैठ का मुख्‍य द्वार अब बांग्‍लादेश की सीमा बन गया है। पिछले कई सालों ने आतंकियों ने भारत में दाखिल होने का अपना रास्‍ता बदल कर बांग्‍लादेश बना लिया है। ऐसे तमाम तथ्‍य पिछले दिनों पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में हुई आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद सामने आ रहे हैं।

इसी कड़ी में कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को एक और पाकिस्‍तानी आतंकी को धर दबोचा जो बांग्‍लादेश की सीमा से दाखिल हुआ था। यह आतंकी पाक से चलकर बांग्‍लादेश होते हुए जम्‍मू-कश्‍मीर जा रहा था।

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्‍पेशल टास्‍क फोर्स (एसटीएफ) के विशेष अतिरिक्त आयुक्त राजीव कुमार ने लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय में मीडिया को गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ ने पाकिस्तानी आतंकवादी शाहबाज इस्माइल को सेंट्रल कोलकाता के फेयरली प्लेस से गिरफ्तार किया है।

इस्माइल भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आया था। राजीव कुमार के मुताबिक पूछताछ में इस्माइल ने बताया है कि वर्ष 2005 से 2008 तक वह पाकिस्तान के अर्धसैनिक बल पाकिस्तान रेंजर्स में जवान था। वह उस दौरान सियालकोट में तैनात था। बाद में नौकरी छोड़ दी और आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया।

एसटीएफ आयुक्‍त ने आतंकवादी संगठन के नाम का खुलासा करने से इंकार करते हुए कहा कि इससे जांच प्रभावित हो सकती है।

इस्माइल ने अपना पासपोर्ट ढाका में छोड़ दिया और वहां से कुछ दिन पहले मालदा सीमा से पश्चिम बंगाल में प्रवेश किया। वह मुर्शिदाबाद जिले से गुरुवार की सुबह कोलकाता पहुंचा।

इस्माइल को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह फेयरली प्लेस रेलवे स्टेशन से जम्मू के लिए टिकट खरीदने आया था। उसके पास से बांग्लादेशी सिम कार्ड और कई अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। एसटीएफ आयुक्‍त ने बताया कि इस्‍माइल से उसके भारत आने के मंसूबों से संबंधित पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+