झारखंड: जेल में फायरिंग में 2 की मौत

यह घटना जमशेदपुर के घाघीडीह उपमंडलीय जेल में हुई। जेल में एक कैदी लालू सिंह ने एक अन्य कैदी परमजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में परमजीत सिंह के समर्थक कैदियों ने लालू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।
लालू सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि परमजीत सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर कैदियों तक हथियार कैसे पहुंचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications