अब शकील अहमद ने तोड़ी आचार संहिता

निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री शकील अहमद को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के एक मामले में गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
आयोग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के सिलसिले में निर्वाचन आयोग ने शकील अहमद को नोटिस भेजा है।
इस नोटिस के मुताबिक अहमद ने दरभंगा जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रांगण में जनसभा की थी। आयोग ने उनसे 21 मार्च तक उनसे नोटिस का जवाब देने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications