टीकाकरण से छात्रा की मौत, 27 बीमार

स्वास्थ्य मंत्रालय के मीडिया सचिव एम. डी. वन्निनायाक्का ने बताया कि मृत छात्रा उन छात्राओं में से एक भी, जिनका गुरुवार को टीकाकरण किया गया था।
वन्निनायाक्का ने बताया, "श्रीलंका में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई थी। हमने इस मामले की जांच के लिए चिकित्सकों की एक टीम वहां भेज दिया है।"
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निमल श्रीपाला डीसिल्वा ने पहले ही जन स्वास्थय विभाग के उप महानिदेशक को मौके पर भेज दिया है और उनसे शुक्रवार तक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।
खबरों में कहा गया है कि टीकाकरण से जो छात्राएं बीमार पड़ी हैं वे मतारा के एक प्रमुख बालिका स्कूल में पढ़ती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications