छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने की छात्र की हत्या

Chhattisgarh Map
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों ने स्कूल से लौट रहे एक 9वीं कक्षा के छात्र को गोली मारने के बाद धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी।

पिछले साल शहीद हुए एक विशेष पुलिस अधिकारी के 15 वर्षीय बेटे सरजू नारेती कानकेर जिले के कोयालीबेडा के घने जंगलों में एक सरकारी स्कूल में परीक्षा देकर लौट रहा था, तभी उसकी हत्या कर दी गई। राजधानी रायपुर से करीब 300 किलोमीटर दूर यह क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ है।

नक्सलियों ने नारेटी पर पुलिस के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया था। वह स्कूल के नजदीक स्थित कोयालीबेडा पुलिस चौकी में रहता था।

कानकेर के पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने आईएएनएस से कहा, "परीक्षा देकर स्कूल से निकले नारेटी को तीन नक्सलियों ने घेर लिया, इसके बाद वह डर कर स्कूल की ओर भागने लगा तभी नक्सलियों ने उसका पीछा कर उसे गोली मार दी।"

रारेटी के पिता माणे सिंह को पिछले साल दिसंबर में नक्सलियों ने मार दिया था। इसके बाद भी परिवार को धमकी देना बंद नहीं हुआ और वे पुलिस स्टेशन में रहने लगे।

जांच अधिकारियों का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नक्सलियों ने तीन गोली मारने के बाद किशोर को एक धारदार हथियार से गोद दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+