उप्र से बसपा प्रत्याशियों की सूची में आपराधिक छवि के कई नेता

बसपा की शुक्रवार को जारी हुई प्रत्याशियों की सूची में कई ऐसे नाम हैं जिन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पार्टी ने बदायूं से डी.पी.यादव, वाराणसी से मुख्तार अंसारी, अफजाल अंसारी को गाजीपुर से, धनंजय सिंह को जौनपुर से, अरुण शंकर शुक्ला को उन्नाव से, रिजवान जहीर को श्रावस्ती से तथा मोहम्मद ताहिर खान को सुलतानपुर से प्रत्याशी बनाया है।

इन सभी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जबिक गाजीपुर की मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में मुख्तार अंसारी अभी भी जेल में हैं।

समाजवादी पार्टी पर हमेशा अपराधियों से साठगांठ का आरोप लगाने वाली मायावती ने बसपा से आपराधिक छवि वालों को टिकट दिए जाने के सवाल पर शुक्रवार को कहा, "विपक्षी पहले इस मामले में खुद को देखें और इसके बाद किसी पर ऊंगली उठाए।"

ज्ञात हो कि बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+