बिछियन के सामूहिक नरसंहार की वजह आपसी रंजिश : डीजीपी (लीड-1)

सतना, 20 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एस़ क़े राउत का मानना है कि बिछियन गांव में 12 लोगों को जिंदा जलाए जाने की वजह आपसी रंजिश है न कि पुलिस के लिए मुखबिरी करना। राउत ने यह खुलासा बिछियन गांव का दौरा करने के बाद शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में किया।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि लल्लू सिंह गौड और गांव के ही खरदूषण गौड के बीच रंजिश चली आ रही है। खरदूषण का नाता सुन्दर पटेल गिरोह से है और इसी के चलते उसने बुधवार की रात को बिछियन गांव में कहर बरपाया। इसके बावजूद उनका कहना है कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

राउत का कहना है कि प्रदेश में पुलिस बल की कमी है और चुनाव आचार संहिता के चलते नए पुलिस जवानों की तैनाती नहीं की जा सकती। इन स्थितियों में उन्होंने माना कि पुलिस को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह सतना पहुंचे राउत ने बिछियन गांव में कई घंटे बिताए और पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ गांव वालों से भी चर्चा की।

मालूम हो कि बुधवार की रात को सुन्दर पटेल गिरोह ने मुखबिरी के शक में लल्लू सिंह गौड के घर पर धावा बोलकर आग लगा दी थी। जिसमें कुल 12 लोगों की मौत हुई थी। लल्लू सिंह का आरोप है कि उन्हें लगातार डकैतों से धमकी मिल रही थी और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने धमकियों को गंभीरता से नहीं लिया और उसका नतीजा बुधवार की रात को देखने को भी मिल गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+