बेंगलुरू आकर भी मुख्यमंत्री से नहीं मिले चिदम्बरम

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से दोनों नेताओं की संभावित बैठकें टलती रही हैं और इसी वजह से दोनों नेताओं के बीच वाकयुद्ध भी चल रहा है।

चिदम्बरम ने येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर सुरक्षा मामलों में गंभीर रुख न अख्तियार करने का आरोप लगाया था तो येदियुरप्पा ने उन पर मामले का राजनीतिकरण का आरोप लगाया था।

बहरहाल, चिदम्बरम ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की तर्ज पर विशेष पुलिस बल (एसएफयू) का गठन के सिलसिले में यहां के आला अधिकारियों से चर्चा की।

चिदम्बरम ने एक बयान में कहा, "एसएफयू में अभी 100 जवान हैं इस महीने के अंत तक इनकी संख्या बढ़ाकर 600 कर दी जाएंगी।"

उन्होंने कहा, "मैं राज्य की जनता खासकर बेंगलुरू की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत सरकार ने आतंकवादी घटनाओं से निपटने के मकसद से एक विशेष सुरक्षा बल के गठन का जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+