राष्ट्रीय दलों ने 2004 के चुनाव में 110 महिलाओं को बनाया था उम्मीदवार

चुनाव मैदान में कुल 355 महिलाएं उतरी थी जिनमें से 110 उम्मीदवार छह राष्ट्रीय दलों (भाजपा, बसपा, भाकपा, माकपा, कांग्रेस, राकांपा) से थीं, जबकि राज्य के दलों से 66 उम्मीदवार थीं। अन्य महिला उम्मीदवारों में 62 पंजीकृत दलों (गैर-मान्यता) से और 117 निर्दलीय उम्मीदवार थीं।

कांग्रेस ने जहां 45 महिलाओं को मैदान में उतारा था, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 30 महिलाओं को टिकट दिए। इनमें से कांग्रेस की विजेता उम्मीदवारों की संख्या 12 थी, जबकि पांच महिलाओं ने अपनी जमानत राशि गंवाई। भाजपा की 10 महिला उम्मीदवार निचले सदन तक पहुंचने में कामयाब हुई और तीन महिलाओं ने अपनी जमानत राशि गंवाई।

अन्य राष्ट्रीय दलों में बहुजन समाज पार्टी ने कुल 20 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था जिनमें से केवल एक उम्मीदवार चुनाव जीत पाई, जबकि 16 ने अपनी जमानत राशि गंवाई। माकपा और भाकपा ने क्रमश: आठ और दो महिलाओं को टिकट दिए जिनमें से एक-एक महिला चुनाव जीतने में कामयाब हुई। राकांपा ने पांच महिलाओं को टिकट दिए थे, जिनमें से दो विजयी हुईं और शेष तीन की जमानत राशि जब्त हो गई।

सर्वाधिक महिला उम्मीदवारों की संख्या को यदि राज्यवार देखा जाए तो 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश से 61 महिलाएं चुनावी मैदान में उतरी थीं, जिनमें से सात विजयी हुई और 37 ने अपनी जमानत गंवाई।

पश्चिम बंगाल (42 सीट) में 34 महिलाएं चुनावी मैदान में उतरीं किन्तु केवल चार ही विजयी हुईं और 24 ने जमानत राशि गंवाईं। महाराष्ट्र (48 सीट) में 29 महिलाएं उम्मीदवार बनीं, जिनमें से पांच विजयी हुईं और 21 उम्मीदवारों ने जमानत राशि गंवाई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+