उत्तरप्रदेश में बसपा के 80 उम्मीदवारों की सूची जारी (लीड-1)

लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में मायावती ने उत्तरप्रदेश के सभी 80 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) से बगावत कर बसपा में आए शाहिद सिद्दीकी को बिजनौर से, अफजाल अंसारी को गाजीपुर से, नरेश अग्रवाल को फरु खाबाद से, जयप्रकाश रावत को मोहनलाल गंज से, देवेंद्र सिंह यादव को एटा से, शफीकुर्रहमान वर्क को संभल से, मुख्तार अंसारी को वाराणसी से, सर्वराज सिंह को आंवला से, एस.पी. बघेल को फिरोजाबाद से, कैलाशनाथ सिंह यादव को चंदौली से और अरुण शंकर शुक्ल उर्फ अन्ना को उन्नाव से टिकट दिया है।

इसके अलावा सहारनपुर से जगदीश सिंह राणा, बहराइच से लालमणि प्रसाद, पीलीभीत से बुद्धसेन वर्मा, गौतमबुद्ध नगर से सुरेंद्र सिंह नागर, आगरा से कुंवर चंद्र वकील, रामपुर से घनश्याम लोधी, मोरादाबाद से राजीव चन्ना, बदायूं से डी.पी.यादव, मुजफ्फरनगर से कादिर राणा, कैराना से तबस्सुम बेगम, अलीगढ़ से राजकुमारी चौहान, फतेहपुर सीकरी से सीमा उपाध्याय, अमरोहा से मौदूद मदनी, नगीना से रामिकशन सिंह, मिसरिख से अशोक रावत, बागपत से मुकेश शर्मा, बरेली से इस्लाम साबिर अंसारी, खीरी से इलियास आजमी, कानपुर से सुखदा मिश्रा, इलाहाबाद से अशोक वाजपेयी, लखनऊ से अखिलेश दास, धौरहरा से राजेश वर्मा, गोरखपुर से विनय शंकर तिवारी, कुशीनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी ने मैदान में उतारा है।

बसपा ने गाजियाबाद संसदीय सीट से अमरपाल शर्मा को जबकि रायबरेली से आर. एस. कुशवाहा और अमेठी से आशीष शुक्ला को अपना उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह गाजियाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं। रायबरेली व अमेठी गांधी-नेहरू परिवार की पारम्परिक सीट रही है जहां से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।

मायावती ने कुछ समय पहले आजमगढ़ से बसपा के वर्तमान सांसद अकबर अहमद डम्पी और सुल्तानपुर से सांसद ताहिर खान का टिकट काटने की घोषणा की थी, लेकिन सूत्रों की मानें तो वहां मजबूत प्रत्याशी न मिलने से बसपा प्रमुख ने फिर से उन्हें टिकट दिया है।

मायावती ने सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले के तहत सर्वाधिक 20 ब्राह्मण उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं जबकि 14 सीटों पर उन्होंने मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। राज्य की 17 सीटें पहले से ही अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित हैं।

पार्टी ने 6 महिलाओं को भी चुनाव मैदान में उतारा है लेकिन इनमें से तीन महिलाएं मौजूदा विधायकों व मंत्रियों की पत्नियां हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+