Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेहमई और भंवरपुरा की याद दिला दी बिछियन ने

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सक्रिय रहे एक दर्जन से अधिक बड़े डकैत गिरोहों का खात्मा किया जा चुका है तथा सरकारों से लेकर पुलिस तक यह मान चुकी है कि बीहड़ अब बागियों से खाली हो चुके हैं। इसके विपरीत बीहड़ में बागियों की गतिविधियां जारी हैं और इस बात का खुलासा सुन्दर पटेल गिरोह ने सतना के बिछियन गांव में 12 लोगों को जिंदा जलाकर कर भी दिया है।

चंबल के बीहड़ों में सक्रिय रही डकैत फूलन देवी ने बेहमई गांव में ठाकुर जाति के 19 लोगों को एक साथ मौत के घाट उतारकर खलबली मचा दी थी। उसके बाद ग्वालियर के भंवरपुरा गांव में गडरिया गिरोह ने 13 लोगों को गोलियों से भून डाला था।

इन दो घटनाओं के बाद बिछियन गांव में सुन्दर पटेल द्वारा किया गया नरसंहार वषों पहले हुए हत्याकांडों की याद ताजा कर देने वाला है। यह उन दो घटनाओं से कई मामलों में वीभत्स है।

ऐसा इसलिए क्योंकि तब लोगों को गोलियों से भूना गया था इस बार जिन्दा जलाया गया है और जिन्दा जलने वालों में बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी चीख से भी डकैतों का दिल नहीं पसीजा। इससे डकैतों की क्रूरता का पता चलता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+